पूर्वी उत्तर प्रदेश में डेंगू ने दी दस्तक, 13 लोग आए अब तक संक्रमण की चपेट में

पूर्वी उत्तर प्रदेश में डेंगू ने दी दस्तक, 13 लोग आए अब तक संक्रमण की चपेट में

[ad_1]

यूपी। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के अब तक 13 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इसमें ज्यादातर बिहार और मंडल के दूसरे जिलों के हैं।

बीआरडी और जिला अस्पताल की जांच में मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहे इंसेफेलाइटिस के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें दो मासूम बिहार के हैं। जबकि पांच साल की एक मासूम गगहा की रहने वाली है। इसके अलावा बीआरडी में भर्ती देवरिया के चार, बिहार के पांच और कुशीनगर व संतकबीर नगर के एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।

बिहार के सीवान निवासी 37 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई। वह हैदराबाद से ट्रेन से लौट रहा था। ट्रेन में उसकी तबीयत बिगड़ गई। गोरखपुर में जीआरपी ने उसे 16 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद युवक स्वस्थ हो गया है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंसेफेलाइटिस की एक वजह डेंगू भी है। बीआरडी में इस वर्ष भर्ती तीन मरीजों में इसकी तस्दीक हो चुकी है। गगहा के डांगीपार निवासी 5 वर्षीय मासूम को परिजनों ने इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती कराया।



[ad_2]

Source link

Samachaar India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *