श्रावण मास की शुरुआत पर सीएम योगी ने किया मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक

Spread the love


गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की शुरुआत पर गुरुवार की सुबह मानसरोवर मंदिर में जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया।

रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने पहले मानसरोवर मंदिर और मानसरोवर रामलीला मैदान में पर्यटन विकास एवं जीर्णोद्धार कार्यक्रम का लोकार्पण व शिलान्यास किए। इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक विपिन सिंह, पुष्पदंत जैन व अन्य लोग मौजूद रहें।





Source link

Samachaar India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *