चीन की ताइवान पर दागीं 11 डोंगफेंग मिसाइलों में से 4-5 जापान में गिरीं, चरम पर पहुंचा दोनों देशों के बीच तनाव

चीन की ताइवान पर दागीं 11 डोंगफेंग मिसाइलों में से 4-5 जापान में गिरीं, चरम पर पहुंचा दोनों देशों के बीच तनाव

[ad_1]

वुहान। चीन और ताइवान के बीच का तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच एक कदम आगे बढ़ाकर चीन ने 11 मिसाइलें दागी। जिसकी पुष्टि ताइवान की सरकार ने की है। उनके आसपास के इलाकों की तरफ ये मिसाइलें फायर हुई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इन मिसाइलों की लैंडिंग जापान में हुई। इस बारे में जापान के रक्षा मंत्री की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि चीन की तरफ से दागीं गईं पांच मिसाइलें जापान के इलाके में गिरी हैं।

जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने संवादाता सम्मेलन में कहा कि चीन द्वारा दागी गई नौ बैलिस्टिक मिसाइलों में से पांच मिसाइले जापान के क्षेत्र में गिरीं। जापान ने चीन के इस कदम का विरोध किया है। रक्षा मंत्री किशी ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और उन्होंने इसे जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को प्रभावित करने वाला करार दिया है।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि ऐसा पहली बात है जब चीनी बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी। जापान के जिस आर्थिक क्षेत्र के पास चीनी मिसाइलें गिरी हैं वह क्षेत्र जापान के समुद्र तट से 200 समुद्री मील दूर है। ताइवान की सीमा पर मिसाइलें दागने को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसे क्षेत्रीय शांति को कमजोर बनाने वाला कदम और इसे तर्कहीन कार्रवाई बताया है।



[ad_2]

Source link

Samachaar India

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *